दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में 300 पार AQI, AAP ने आंकड़ों में हेरफेर का लगाया आरोप

दिल्ली में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, हवा पिछले कई दिनों से लगातार प्रदूषित बनी हुई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 216 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।

Delhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिवाली के बाद से हवा दम घोंटू बनी हुई है। हालांकि आज सुबह दिल्ली के AQI में कुछ कमी देखने को मिली। लेकिन कई इलाके धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आए। जिसके कारण सुबह-सुबह विजिबिलिटी भी काफी प्रभावित हुई। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में समस्या का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 216 रहा, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई।

Delhi AQI

दिल्ली के कई इलाकों में हवा खराब

दिल्ली में कहां रहा सबसे अधिक AQI

दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर अलग-अलग दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे प्रदूषित हवा वाला इलाका सिरीफोर्ट रहा, यहां का AQI सबसे अधिक 346 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, द्वारका स्थित NSIT में यह आंकड़ा 330 दर्ज किया गया। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी बाग में AQI 276 और चांदनी चौक में 271 दर्ज किया गया। ITO में वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 रहा, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 259 और IIT दिल्ली में 258 दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में AQI 240, बुराड़ी में 221 और आनंद विहार में 205 दर्ज किया गया। इन इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। दूसरी ओर, ओखला फेज-2 में AQI 191 और IMD लोधी रोड पर 149 दर्ज किया गया। इन दोनों स्थानों की हवा मध्यम श्रेणी में रही।

End of Feed