दिवाली की सुबह जहरीली हवा के आगोश में दिल्ली, AQI 384 दर्ज, पूरे NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू

दिवाली की सुबह दिल्ली का औसतन AQI 384 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि पंजाबी बाग और आरके पुरम समेत 11 इलाकों में 400 पार 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 की सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार की सुबह शहर का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में आबोहवा आपातकालीन स्थिति में पहुंच गई है। 6 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली के 23 प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 11 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' (Severe) श्रेणी को दर्शाता है।

delhi aqi

दिल्ली में आज भी दमघोंटू हवा (फाइल फोटो)

पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित

दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है, सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों यानी जहां का AQI 400 से ऊपर है, उनकी सूची देखिए

End of Feed