Delhi AQI Today: दिल्ली में सुबह ही घुटने लगा दम, कई इलाकों में AQI 400 के पार, 20 जगहों पर हालात गंभीर, मनीष तिवारी ने उठाए सवाल

Delhi AQI Today: दिल्ली में 7 नवंबर शनिवार सुबह औसतन AQI 365 दर्ज किया गया, जबकि IIT दिल्ली में 440 तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पराली और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में सांसों पर संकट लगातार बरकरार है। शनिवार, 7 नवंबर 2026 की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 365 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। हालांकि, शुक्रवार को दिन का औसतन AQI 382 रहा था, जिससे आंकड़ों में मामूली सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बढ़ेगी, हवा और अधिक जहरीली हो सकती है।

delhi aqi

दिल्ली में AQI गंभीर श्रेणी में (फाइल फोटो)

IIT दिल्ली में AQI 440 पार

राजधानी के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद चिंताजनक है। दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और शैक्षणिक इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में पहुंच गया है। सबसे प्रदूषित इलाका IIT दिल्ली रहा, यहां शनिवार सुबह हवा सबसे खराब दर्ज की गई, जहां AQI 440 तक पहुंच गया।

End of Feed