Delhi News : Accident के बाद बस के नीचे फंस गया युवक, Video में देखें लोगों ने कैसे बचाया

दिल्ली में बस की चपेट में आए बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

Delhi News : दिल्ली में आज सुबह इंसानियत की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली। साथ ही यह भी दिखा कि संगठन की शक्ति कितनी होती है, अगर लोग मिलकर कुछ कर गुजरने की सोचें तो वह बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आज की इस कहानी की शुरुआत एक एक्सीडेंट से हुई। दरअसल राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह एक बाइक, बस की चपेट में आ गई और बाइक सवार बस के नीचे फंस गया। इसके बाद जो हुआ, वह मिसाल है।

आज सुबह करीब 7 बजे बदरपुर की तरफ से जाते समय एक बाइक सवार व्यक्ति अचानक बस की चपेट (Delhi Road Accident) में आ गया। यह दर्दनाक हादसा दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ।

End of Feed