दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर AAP का बड़ा हमला, "गांवों और कॉलोनियों में 50% लोगों तक नहीं पहुंचे फॉर्म, काटे जा रहे लाखों वोट"

Delhi SIR: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जारी SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। आप नेताओं का दावा है कि अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों में 50% लोगों तक फॉर्म नहीं पहुंचे हैं और लाखों फर्जी वोट काटे जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि चुनाव आयोग के 99% से अधिक फॉर्म वितरण के दावों के विपरीत, दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में लगभग 50 प्रतिशत निवासियों को अब तक गणना फॉर्म मिले ही नहीं हैं। पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब लोगों को फॉर्म ही नहीं मिलेंगे, तो वे उन्हें भरकर कैसे लौटाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि BLO पॉश इलाकों और डीडीए फ्लैटों में तो घर-घर जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली की 70% आबादी वाले गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में फॉर्म नहीं बांटे जा रहे हैं।

Saurabh Bharadwaj ani

AAP का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

बूथों पर सिर्फ 30-35% फॉर्म जमा, जबरन काटे जा रहे नाम

बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 64 में 1,670 पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 510 फॉर्म जमा हुए हैं। इसी तरह बूथ नंबर 158 पर 1,460 में से 427 और बूथ 160 पर 1,041 में से मात्र 280 फॉर्म ही जमा किए गए हैं।

End of Feed