Delhi News: दिल्ली में हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड, डॉक्टर दंपति से ठग बोले– RBI लौटाएगा पैसा; ऐसे खुला ठगी का राज

NB-Content\10 JAN\Shahnawaz TT With the Ladyदिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में साइबर ठगों ने बुजुर्ग NRI डॉक्टर दंपति से 14.85 करोड़ रुपये ठगी की। आरोपियों ने दो सप्ताह से अधिक समय तक दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान उन्हें फर्जी अरेस्ट वारंट, पीएमएलए और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर पैसे ठगे।

Delhi Cyber Crime: दिल्ली से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग NRI डॉक्टर दंपति को करीब दो सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान ठगों ने उनसे करीब 14 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO इस मामले की जांच कर रही है।

delhi fraud

दिल्ली में डॉक्टर दंपति के साथ करोड़ों की ठगी

2015 में भारत वापस लौटे थे दंपति

यह मामला सीआर पार्क थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 इलाके का है। पीड़ित डॉक्टर दंपति की पहचान डॉ. ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉ. इंदिरा तनेजा के रूप में हुई है। दोनों लगभग 48 सालों तक अमेरिका में रहकर UN में सेवा दे चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भारत में वापसी की। जिसके बाद वे सामाजिक और चैरिटेबल कार्यों से जुड़ गए।

End of Feed