Dehradun News: अब देहरादून में महिला को जबरदस्ती कार में खींचने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे बदमाश

Dehradun News: देहरादून के सहस्रधारा रोड पर स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शोर मचाने पर आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dehradun News: जमुई, बांका, समस्तीपुर, दिल्ली से महिलाओं और युवती के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं एक के बाद एक सामने आई हैं। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी देहरादून में भी ऐसी ही एक घटना हुई है, जो बुधवार 23 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है।

Dehradun kidnapping attempt

अब देहरादून में महिला को किडनैप करने की कोशिश

देहरादून में सरेराह महिला को कथित तौर पर अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर में सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला को काले रंग की कार सवार लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि महिला को जबरन कार में बैठाने के लिए खींचने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed