उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, तबाही मचाने आ रहा है 'मोंथा तूफान', इन शहरों पर होगा सबसे अधिक असर

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है, जिसके 27 अक्टूबर को तूफान और 28 अक्टूबर को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि यह तेजी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवात का असर आसपास के कई राज्यों पर देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह अगले 48 घंटे में यह गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का रूप ले सकता है। यह तूफान आज शाम आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिमी-दिशा में आगे बढ़ते हुए इसके एक गंभीर चक्रवात का रूप लेने की संभावना है।

Cyclone Montha (Photo - Canva)

तबाही मचाने आ रहा है 'मोंथा तूफान' (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मोंथा चक्रवात के कारण इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे एक गहरे दबाव वाला क्षेत्र के 27 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे में 27-28 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं तटीय कर्नाटक में 26-28 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26-30 अक्तूबर, तेलंगाना और ओडिशा में 27-30 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 27-30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने के लिए सलाह दी है।

End of Feed