Cyclone 'Arnab' का कहर, छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 17 जिलों में Orange चेतावनी

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ का असर बढ़ने से दक्षिणी हिस्सों और बस्तर संभाग में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 28 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम 'अर्नब' का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, बालोद समेत कई जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की संभावना जताई है।

Cyclonic System Arnab

छत्तीसगढ़ में 'अर्नब' का असर

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

लगातार बारिश का सबसे ज्यादा असर बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। कई नदी-नाले उफान पर हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

End of Feed