Cyclone Arnab: आंध्र में 3 लोगों की मौत, श्रीकाकुलम में भारी बारिश, कई इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब के आज सुबह आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद अब तक तीन लोगों की मौत और 31 मकानों को नुकसान की खबर है। श्रीकाकुलम में भारी बारिश से जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित है।

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान अर्नब से आंद्र प्रदेश में हालात काफी चिंताजनक हैं। आज यानी बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह तट से टकराने के साथ ही आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब ने हर तरफ तबाही मचानी शुरू कर दी। NDRF के मुताबिक चक्रवात के चलते राज्य में अब तक कम कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

Arnab cyclone andhra

आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही

केंद्र के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा की आपदा राहत एवं बचाव टीमें भारी बारिश से होने वाली समस्याओं से पार पाने की कोशिशों में जुटी हैं। चक्रवात अर्नब के चलते अभी दोनों ही राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

End of Feed