47 साल बाद CRPF ने रचा इतिहास, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं हुई किसी जवान की शहादत

CRPF ने 47 साल बाद एक नया कीर्तिमान बनाया है। बल ने पिछले 12 महीनों में किसी भी अभियान के दौरान अपना एक भी जवान नहीं खोया। इससे पहले जनवरी 1979 में बल ने ऐसी अवधि पूरी की थी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने इतिहास में 47 साल बाद एक नया कीर्तिमान बनाया है। बल ने पिछले 12 महीनों के दौरान किसी भी अभियान में अपना एक भी जवान नहीं खोया है। CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने इसे बल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। खास बात यह है कि नक्सल विरोधी अभियान से लेकर जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ CRPF की लगातार तैनाती के बावजूद यह रिकॉर्ड बना है।

CRPF

CRPF ने एक साल तक अभियान में नहीं खोया कोई जवान (File Photo)

जनवरी 1979 के बाद पहली बार बनी ऐसी स्थिति

सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’सीआरपीएफ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। बल ने 12 माह किसी भी अभियान में अपने जवान को नहीं खोया। बल ने अंतिम बार 30 अक्टूबर 2025 में अभियान के दौरान अपने जवान को खोया था। 47 साल बाद ऐसा हुआ है। इससे पहले जनवरी 1979 में बल ने ऐसी अवधि पूरी की थी।’’

End of Feed