CPM नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला, CCTV फुटेज में चेहरा ढके दिखा आरोपी

वरिष्ठ CPM नेता और वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर गुरुवार सुबह हमला किया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कांच की बोतलें फेंककर CCTV और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया और धमकी दी।

Kolkata CPM Leader Attack: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ CPM नेता और वकील विकास रंजन भट्टाचार्य के पूर्वी जाधवपुर स्थित घर पर सुबह करीब 5 बजे हमला किया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके घर पर शराब की कांच की बोतलें फेंकीं और CCTV कैमरे व खिड़कियां तोड़ी। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चेहरा ढका हुआ एक व्यक्ति दोपहिया वाहन से घर के बाहर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है।

Kolkata Attack

CPM नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमले का आरोप

CCTV फुटेज में बोतलें फेंकता दिखा शख्स

सामने आए CCTV फुटेज के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति विकास रंजन भट्टाचार्य के घर के बाहर पहुंचा। इसके बाद उसने घर के सामने वाहन खड़ा किया और बैग से एक-एक करके कांच की बोतलें निकालकर घर की ओर फेंकने लगा। आरोप है कि हमलावर ने इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ-साथ उन्हें धमकी भी दी। विकास रंजन भट्टाचार्य के अनुसार हमलावर ने कहा, "हमसे उलझो मत, हम देशभक्त हैं।"

End of Feed