BHU परिसर में क्या अब पीपल-बरगद को नहीं चढ़ेगा जल? कर्मचारी के वायरल लेटर ने क्यों मचाया हड़कंप?

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पीपल और बरगद की पूजा पर रोक लगाने की मांग का मामला सामने आया है। एक कर्मी ने कुलपति को पत्र लिखकर पेड़ की पूजा पर रोक लगाने की मांग की।

BHU में पीपल और बरगद की पूजा पर रोक लगाने की मांग का मामला सामने आया है। BHU के कर्मचारी ने कुलपति को पत्र लिखकर कैंपस में लगे पीपल और बरगद के पेड़ की पूजा पर रोक लगाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें पीपल और बरगद के पेड़ पर धागा बांधने और दिया जलाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

BHU Pooja Path

BHU परिसर में क्या अब पीपल-बरगद को नहीं चढ़ेगा जल? (AI Image)

बताया जा रहा है कि BHU के कुलपति को चिट्ठी लिखकर बताया गया कि इससे पेड़ों को नुकसान होता है। रोक लगाने के पीछे वृक्षों के संरक्षण का हवाला दिया गया है।

End of Feed