नरोत्तम मिश्रा को हराने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की हुई है सजा

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। राजेंद्र भारती को एक मामले में तीन साल की सजा हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने बीजेपी के दिग्गज नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार रात इस मामले पर विचार-विमर्श के बाद दतिया सीट से उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।

rajendra bharati

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द (फोटो- Rajendrabhartiinc)

End of Feed