अमेठी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश, इस बात से नाराज होकर उठाया कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 02:27 PM IST

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से अब तक किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं होने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने पेड़ से फांसी लगाने का प्रयास किया, हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें सही समय पर बचा लिया।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अमेठी सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इससे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में धरना प्रदर्शन भी किया। इसी बीच अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया।

Congress leader tried to suicide

कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या की कोशिश (फोटो साभार - ट्विटर)

राहुल गांधी को लेकर बोली ये बात

इस मामले में जब अवनीश मिश्रा सेनानी से बात की गई तो उन्होंने बताया, "हम लोग पांच सालों से मेहनत कर रहे हैं और गांव-गांव जा रहे हैं। लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है। अमेठी की जनता अब उम्मीदवार के लिए हम से ही पूछती है और हमें लोगों को जवाब देना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अमेठी से कल तक अपने नाम की घोषणा नहीं करते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। जो इतिहास में दर्ज होगा कि गांधी परिवार के लिए किसी ने आत्महत्या की। हम लोगों की मनोदशा खराब हो चुकी है। ऐसे में गांधी परिवार को अमेठी से चुनाव लड़ना पड़ेगा।"

End of Feed