JK Weather: माइनस तापमान में कांपा कश्मीर! गुलमर्ग में सीजन की सबसे ठंडी रात; श्रीनगर अब भी बर्फबारी से सूना

जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का दौर जारी है। हालांकि इस बार मैदानी इलाकों में अब तक बर्फबारी देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं श्रीनगर, पहलगाम और कई अन्य हिस्सों में भी तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

Jammu and Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में ठंड की लहर तेज हो गई है। हालांकि इस बार बर्फबारी कम देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक आम तौर पर सूखा मौसम रहने का अनुमान लगाया है, ऐसे में चिल्लई कलां के मौजूदा 40 दिनों के दौरान भारी बर्फबारी की संभावना कम लग रही है। आईएमडी के अनुसार गुलमर्ग और सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई, लेकिन घाटी में अभी तक भारी बर्फबारी नहीं हुई है। गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

kashmir weather - istock

जम्मू-कश्मीर का मौसम (istock)

गुलमर्ग में दर्ज हुई सबसे ठंडी रात

मौसम विभाग ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी। वहीं पहलगाम में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 5.6, बटोटे में 2.1, बनिहाल में माइनस 1.3 और भद्रवाह में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed