'भारत अब अपने फैसले खुद लेता है'... गोरखपुर में सीएम योगी का संदेश, अधिवक्ताओं से की यह खास अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और उसके खिलाफ संभावित चुनौतियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सोशल मीडिया के जरिए समाज में विभाजन फैलाने वाली कोशिशों से सतर्क रहने की अपील की।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के तेजी से बढ़ते प्रभाव से परेशान कुछ ताकतें देश को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, भ्रामक प्रचार और समाज में जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा सकती है। गोरखपुर के सिविल कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में प्रगति की है। आज भारत दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

CM Yogi

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में सीएम योगी

भारत का आर्थिक सफर भी बेहद प्रभावशाली

सीएम योगी ने कहा कि भारत का आर्थिक सफर भी बेहद प्रभावशाली रहा है। कभी दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने वाला देश आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत के जल्द ही अमेरिका और चीन के साथ दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की संभावना से कुछ देश चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति को रोकने के लिए कई तरह की साजिशें की जा सकती हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान वाले अकाउंट बनाकर लोगों को आपस में लड़ाने, जातीय और क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास किए जा सकते हैं।

End of Feed