चित्रकूट में बाढ़ का जायजा लेंगे CM योगी, 800 परिवारों को राहत सामग्री; बेघरों को मिलेंगे जमीन के प्रमाणपत्र

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बाढ़ प्रभावित चित्रकूट का दौरा करेंगे। वे 800 परिवारों को राहत सामग्री और बेघर परिवारों को जमीन के प्रमाण पत्र देंगे।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। नदी ने अपने पिछले 23 सालों के जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे रामघाट सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा से लगे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के गंभीर हालात का जायजा लेने और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे।

chitrakoot flood

चित्रकूट में बाढ़ का कहर, आज CM योगी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

सीएम योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वे प्रभु श्री कामतानाथ जी की पावन तपोभूमि पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटेंगे और पुनर्वास व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मौके पर राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

End of Feed