ग्रेटर नोएडा इंजीनियर मौत के मामले में एक्शन; SIT गठित, हटाए गए नोएडा अथॉरिटी के CEO

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में घने कोहरे के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अनियंत्रित कार के गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संज्ञान लेते हुए विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

Greater Noida Software Engineer Death: घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में एक कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार करीब 20 फीट से अधिक गहरे, पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई। अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का खुद संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की विस्तृत जांच के लिए सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

SIT formed in the case of death of software engineer

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में SIT गठित

इस SIT का नेतृत्व मेरठ के डिविजनल कमिश्नर करेंगे। टीम में उनके साथ मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता को भी शामिल किया गया है। SIT को पांच दिनों के अंदर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ, टीम बनने के बाद से नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) लोकेश एम को उनके पदों से हटाया गया, जिसकी जानकारी यूपी CMO ने दी। इस बीच, यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। संभावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दे सकते हैं और हर संभव सहायता का भरोसा दिला सकते हैं।

End of Feed