शहर

कमजोर दिल वाले क्लिक न करें, ये Video ना देखें

महाराष्ट्र में पुणे के संगमवाड़ी रोड पर सड़क विवाद के दौरान एक महिला कार चालक ने ऐसा कारनाम किया कि कमजोर दिलवाले उसे देख भी नहीं पाएंगे। अगर आपका दिल कमजोर है तो इस खबर को यहीं बंद कर दें और वीडियो ना देखें। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पुणे में रोडरेज की डरा देने वाली घटना

अगर आपका दिल कमजोर है और एक्सीडेंट व स्टंट जैसी घटनाएं देखकर घबरा जाते हैं, आंखें बंद कर लेते हैं तो इस खबर को तुरंत बंद कर दें। क्योंकि यहां हम जो वीडियो आपके दिखा रहे हैं वह कमजोर दिल वालों के लिए कतई नहीं है। अगर दिल मजबूत है तो आगे बढ़ें और खबर में नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

घटना शनिवार 17 जनवरी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुणे के संगमवाड़ी रोड की है। यहां पर एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसके प्रत्यक्षदर्शी तो काफी लोग थे, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यहां एक कार महिला चला रही थी। इसी दौरान उसका एक अन्य इनोवा कार चालक के साथ विवाद हो गया। कल्याणीनगर की ओर से आने वाले चौराहे पर इनोवा चालक ने अपनी गाड़ी आड़ी लगाकर महिला की कार को रोकने की कोशिश की।

विवाद बढ़ने के बाद इनोवा चालक महिला की कार के सामने खड़ा हो गया। लेकिन उस महिला ने कार नहीं रोकी, बल्कि बिना किसी हिचकिचाहट के कार आगे बढ़ा दी। इससे इनोवा चालक सीधे कार के बोनट पर फंस गया। इसी हालत में महिला ने करीब दो किलोमीटर तक कार चलाने की जानकारी सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यही नहीं दो किलोमीटर तक व्यक्ति को कार के बोनट पर घसीटने के बाद महिला ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय VIP बंदोबस्त के लिए तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!