बेमौसम बरसात से बढ़ी किसानों की मुश्किलें; सीएम योगी का सख्त निर्देश, अन्नदाताओं को तुरंत मिले राहत और मुआवजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार हो रही असमय बारिश से प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को नुकसान का सही आकलन कर जल्द मुआवजा देने और हर स्तर पर सतर्क रहने को कहा है।

CM Yogi Adityanath Farmers Relief: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार हो रही बारिश से प्रभावित किसानों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जिलों में हुई असमय बारिश से किसानों को हो रही परेशानी पर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में आपदा का प्रभाव किसानों पर न्यूनतम रखा जाए। जनहानि, पशुहानि तथा घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM Yogi Adityanath (File Photo: ANI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: एएनआई)

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से नष्ट हुई फसलों का वास्तविक आकलन कर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को संयुक्त सर्वेक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए, ताकि मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

End of Feed