CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद ड्राइवरों के वेरिफिकेशन पर जोर, 82 हजार से ज्यादा स्कूल बसों की निगरानी

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों की फिटनेस और ड्राइवरों के वेरिफिकेशन पर सख्ती बढ़ गई है। 82259 वाहनों की निगरानी और 27066 ड्राइवरों का कैरेक्टर वेरिफिकेशन हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर राज्य में मिशन सेफ फ्यूचर के साथ ही कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के साथ-साथ ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन भी करा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने और ड्राइवरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे।

Yogi Adityanath

CM योगी ने दिखाई सख्ती, स्कूल बस ड्राइवरों का हो रहा वेरिफिकेशन

परिवहन विभाग के 13 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में फिलहाल 19 हजार,680 स्कूल हैं। इनमें 74 हजार, 337 वाहन स्कूल के नाम से रजिस्टर्ड हैं, जबकि 8022 वाहन स्कूलों से अनुबंधित हैं। इस तरह राज्य में कुल 82 हजार, 259 स्कूली वाहन हैं।

End of Feed