आजमगढ़ को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, 955 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, स्थानीय उद्योगों और सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सामाजिक मुद्दों और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी अपनी बात रखी।

Azamgarh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के लिए लगभग 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण इसकी पहचान को नुकसान पहुंचा था। सीएम ने इस दौरान अखिलेश यादव की बेटी पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के प्रति अपमानजनक भाषा या टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसे संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां "गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन" की भावना को सम्मान दिया जाता है।

CM Yogi Azamgarh

परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान सीएम योगी (फोटो- Twitter CM Yogi Adityanath)

किसानों और कारीगरों को नई पहचान

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ विकास के कई अहम क्षेत्रों में पीछे रह गया था। उस समय न तो यहां विश्वविद्यालय जैसी उच्च शिक्षा की सुविधा थी, न ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे या बेहतर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद थीं। साथ ही स्थानीय कला और शिल्प को भी वह मंच नहीं मिल पा रहा था, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आजमगढ़ की साड़ी उद्योग, मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी, हरिहरपुर की संगीत परंपरा के साथ-साथ किसानों और कारीगरों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिल रहा है।

End of Feed