योगी कैबिनेट का विस्तार; भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी, 2027 का रोडमैप हो रहा तैयार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार के तहत 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी, दलित और ब्राह्मण समुदाय के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है।

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छह नए मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही दो राज्य मंत्रियों को प्रोमोट करके स्वतंत्र प्रभार दिए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं। दोनों को ही कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करवाई गई।

UP Cabinet Expansion Oath Ceremony

यूपी कैबिनेट विस्तार शपथ ग्रहण समारोह

इन वर्गों से रखते हैं मंत्री ताल्लुक

इसके अलावा हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। योगी सरकार में मंत्री बनने वाले नए लोगों में मनोज पांडेय ब्राह्मण, भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

End of Feed