MP : सीहोर बना पावर हब, नई ट्रांसफॉर्मर यूनिट से औद्योगिक विकास को रफ्तार; 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में 888 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ किया। यूनिट में सालाना 365 ट्रांसफॉर्मर तैयार होंगे और करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीहोर : जिले में क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश आकर्षित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि निवेश से ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित होते हैं। सरकार छोटे-बड़े सभी निवेशकों को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही केबल निर्माण के लिए 106 करोड़ की लागत से एक फैक्ट्री का भूमि-पूजन किया गया है। आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 888 करोड़ की लागत से तैयार हुई सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की नई पावर ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ है।

Sehore Power Transformer Manufacturing Unit

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले में किया ट्रांसफार्मर का रोल-आउट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते करीब 8 महीने में गोदरेज जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों की इकाइयों के लोकार्पण और भूमि-पूजन किए गए। ग्वालियर-चंबल अंचल में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने साबुन तैयार करने के लिए एशिया की सबसे बड़ी अपनी चौथी यूनिट का शुभारंभ किया है। प्रदेश में आ रहीं फैक्ट्रियों में केवल प्रोडक्ट तैयार नहीं होता है, बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि, टैक्स कलेक्शन और रोजगार के अवसरों का भी विकास होता है।

End of Feed