Uttarakhand News: CM धामी ने किया उद्यमशाला चौपाल-2026 का शुभारंभ, आत्मनिर्भर गांव बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यमशाला चौपाल-2026 का शुभारंभ करते हुए महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने देहरादून में SHG उत्पादों के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र की भी घोषणा की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी शुक्रवार 21 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत कर लोगों को रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। मुख्यमंत्री ने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों की बिक्री के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा भी की।

CM pushkar Singh Dhami SHG.

3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनीं

13 हजार से अधिक उद्यमियों को मिला सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के जरिए अब तक राज्य में 13 हजार से ज्यादा उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। इनमें 8 हजार से अधिक महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल हैं। योजना के तहत ग्रामीण उद्यमियों को ट्रेनिंग, आर्थिक मदद, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जोड़ने में मदद दी जा रही है।

End of Feed