देश का पहला एआई गवर्नेंस लीडर बनेगा गुजरात, एक्शन प्लान को सीएम ने दी मंजूरी

गुजरात को देश का एआई इनेबल्ड गवर्नेंस लीडर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एआई क्रियान्वयन के एक्शन प्लान मंजूरी दे दी है। ये एक्शन प्लान राज्य सरकार को अत्याधुनिक एआई क्षमताओं से सज्ज करने के लिए टाइम बाउंड ब्लूप्रिंट के रूप में कार्य करेगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्शन प्लान फॉर इंप्लीमेंटेशन ऑफ आर्टिफिशियल (एआई) 2025-2030 को मंजूरी दी है। इससे राज्य की शासन व्यवस्था में स्मार्ट डिसीजन, नागरिकोन्मुखी योजनाओं, सेवा वितरण प्रणाली तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से तेज एवं प्रभावी रूप से मिलेगा।

Gujarat CM

देश का पहला एआई गवर्नेंस लीडर बनेगा गुजरात (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

AI को राज्यव्यापी बनाने के लिए टास्क फोर्स समिति का गठन

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एआई के व्यापक उपयोग से डिजिटल एम्पावरमेंट तथा टेक्नोलॉजिकल सेक्टर में भारत को विश्व का नेतृत्व करने के लिए सज्ज बनाने की प्रतिबद्धता से सुसंगत गुजरात का यह एक्शन प्लान घोषित किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टेक्नोलॉजी ड्रिवेन गवर्नेंस तथा सामाजिक-आर्थिक विकास में गुजरात को अग्रसर रखते हुए विकसित गुजरात - 2047 के विचार के साथ शासन व्यवस्था एवं सरकार के विभागों में एआई का समुचित उपयोग करने की घोषणा सोमनाथ में नवंबर-2024 में आयोजित वार्षिक चिंतन शिविर में की थी।

End of Feed