Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

पंजाब सरकार ने आदर्श स्कूलों में कार्यरत करीब 1,100 शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे उनका मासिक वेतन लगभग 10 हजार से बढ़कर 22 हजार रुपये से अधिक हो जाएगा। सरकार ने शिक्षकों को बेहतर सेवा सुविधाएं देने की बात भी कही है।

चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनके वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 1,100 शिक्षकों को लाभ होगा, जिससे उनका मासिक वेतन लगभग 10,000 रुपये से बढ़कर 22,000 रुपये से अधिक हो जाएगा। यह फैसला सरकार की उस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि पंजाब का भविष्य संवारने वालों को उचित लाभ, सम्मान और बनती मान्यता मिलनी चाहिए।

Adarsh School Teachers Salary Hike

पंजाब में आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120% की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करती रहेगी, क्योंकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रत्येक विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित करना शिक्षकों को सशक्त बनाने से शुरू होता है।

End of Feed