CBI रेड पर CM भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- लगता है चुनाव आ गए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI रेड को चुनाव से जोड़ते हुए बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इधर AAP ने आज पंजाबभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ AAP नेता भगवंत मान ने CBI रेड को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, CBI रेड को देखने से साफ पता चलता है कि अब चुनाव आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी चुनाव होते हैं, वहां बीजेपी इसी तरीके से CBI और ED का इस्तेमाल करती है। मान ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी के करीबियों पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया।

Bhagwant Mann PTI

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीबीआई रेड को लेकर भाजपा पर बोला हमला

भगवंत मान ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्यवाही की गई। पंजाब में हुई रेड पर उन्होंने कहा कि असल में CBI को 5-6 घंटे चली रेड में कुछ हासिल नहीं हुआ है और वह खाली हाथ वापिस गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह मुझे और मेरी सरकार को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है, क्योंकि बीजेपी ने जो नशे के खिलाफ यात्रा निकाली वह फ्लॉप रही है।

End of Feed