हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: हो गई स्नान की तिथियों की घोषणा; संतों के साथ बैठक के बाद CM ने किया ऐलान

हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रमुख स्नानों के तारीखों की भी घोषणा की। मेला प्रशासन ने शाही स्नान और अमृत स्नान की तिथियां अखाड़ों की सहमति से तय की हैं।

Haridwar Ardh Kumbh 2027 Dates: हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें मेले में होने वाले स्नान और शाही स्नान की तिथियों पर भी चर्चा हुई।

ardh kumbh haridwar 2027 dates

स्नान की तारीखों की घोषणा करते मुख्यमंत्री (चित्र साभार: ANI)

CM ने की तारीखों की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्टि की कि अर्धकुंभ की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन होगी। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटा है और इस बार अर्धकुंभ को भी कुंभ मेले की तरह ही भव्य व दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed