Dehradun Cloudburst: सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, पुल बहा-दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त; प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया तेज

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने से करलिगाड़ नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण पुल बहने, कई दुकानें-होटल के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना मिली। साथ ही दो लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने रातभर राहत व बचाव अभियान चलाया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

Dehradun Cloudburst: देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश और सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने इलाके में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते करलिगाड़ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। तेज बहाव के कारण करलिगाड़ का एक पुल बह जाने की सूचना मिली। नदी किनारे बनी दर्जनों दुकानों को भी भारी क्षति हुई। दो होटलों के गिरने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं IT पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी के कारण सड़क पर कई गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती दिखी।

dehradoon flood

बादल फटने के बाद बचाव कार्य जारी

आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रात में ही रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू कर दिए। डीएम सविन बंसल ने घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं कमान संभाली और सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी। रात में ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोनिवि और अन्य विभागों के साथ जेसीबी और आवश्यक उपकरणों सहित राहत टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया।

End of Feed