Sultanpur News: एग्जाम स्ट्रेस ने ली जान! बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में 12वीं की परीक्षा से एक पहले एक 17 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से परीक्षा के तनाव में थी। मंगलवार रात को छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सु्ल्तानपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां परीक्षा के दबाव ने एक छात्रा की जिंदगी ले ली। हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने कथित तौर पर परीक्षा के तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। यह घटना 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुई। इस घटना ने छात्रा के पूरे परिवार को को सदमे में डाल दिया है।

dead

सांकेतिक फोटो

कई दिनों से परीक्षा के तनाव में थी छात्रा

जानकारी के अनुसार बुधवार से छात्रा की 12वीं की परिक्षाएं शुरू होने वाली थीं। जिससे एक दिन पहले छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। वह अयोध्या जिला स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर तनाव में थी। मंगलवार रात लक्ष्मी पढ़ाई करने की बात कहकर अपने कमरे में गई थी। जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा। जहां अंदर उन्हें लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

End of Feed