'CJP के धरने से दूर रहें मुस्लिम युवा', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्यों कही यह बात?

CJP Protest: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, मगर हिंसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना प्रदर्शन से मुसलमानों को दूरी बनाने की अपील की गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धरना प्रदर्शन करना, अपनी आवाज बुलंद करना हर व्यक्ति का अधिकार है, मगर हिंसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

Maulana Mufti Shahabuddin Razvi

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी

मुस्लिमों से खास अपील

उन्होंने कहा, ''मैं तमाम मुस्लिम नौजवानों से अपील करता हूं कि सीजेपी के होने वाले धरना प्रदर्शन से दूरी बनाएं और उसमें हिस्सा न लें, क्योंकि क्योंकि गत दिनों हुए धरना प्रदर्शन में हिंसा भड़की थी, जिन चंद मुसलमानो ने शिरकत की थी उनको बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।''

End of Feed