एक्शन मोड में सीएम डॉ.मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाया, जानें अचानक क्यों की ये कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के अचानक दौरे में प्रशासनिक खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी बैंक के जीएम को निलंबित करने, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाने का आदेश देकर साफ कर दिया है कि उनकी सरकार में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 मार्च को अचानक सीधी जिले का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के दौरान उन्होंने एक ओर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनीं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए साफ संकेत दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

mohan yadav

सीएम मोहन यादव ने की कार्रवाई।

अधिकारियों में मच गया हड़कंप

उनके दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम डॉ. यादव ने सीधी जिले के सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी कलेक्टर को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित नहीं मानते हुए एसपी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

End of Feed