MP में कितने मतदाता, 42 लाख वोटर्स के कटे नाम? SIR रिपोर्ट में साफ हो गई तस्वीर

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती आकलन 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए।

भोपाल : भारतीय चुनाव आयोग मंगलवार को मध्य प्रदेश में डेढ़ महीने से ज्यादा चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के वोटरों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी किया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती आकलन 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं ने गणना पत्रक प्रस्तुत किए। प्रदेश में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। वहीं, शिफ्टेड और अब्सेंट 31.51 लाख मतदाता यानी 5.49% हैं। जिन वोटर्स की मृत्यु हो चुकी है, उनकी संख्या 8.46 लाख यानी 1.47% प्रतिशत है। एक से अधिक जगह इनरोल्ड मतदाता 2.77 लाख यानी 0.48% पाए गए।

SIR MP

वोटर लिस्ट (फोटो-istock)

अधिकारी ने बताया कि दावे आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी और फिर जांच का क्रम चलेगा। वहीं, 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। नो मैपिंग वाले मतदाता वाले जिले,जिन्हें नोटिस दिए जाएंगे

End of Feed