Chhindwara News: जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में लगी आग, 3 नवजात बच्चे बुरी तरह झुलसे; एक की मौत

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में वार्मर की हीटिंग यूनिट में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे में 3 नवजात बच्चे झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई।

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) से एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अस्पताल के NICU वार्ड में रखे एक वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग हुई और आग भड़क गई। इस हादसे के दौरान वार्मर में रखे 3 नवजात बच्चे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद NICU वार्ड और पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालांकि, शनिवार की दोपहर एक नवजात की मौत हो गई।

chhindwara news

ऑक्सीजन की मौजूदगी में वार्मर में भड़की आग

ऑक्सीजन की मौजूदगी से तेजी से फैली आग

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नवजात बच्चों को जन्म के तुरंत बाद उनके शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने और गहन देखभाल के लिए वार्मर मशीन में रखा गया था। रात लगभग 2 बजे वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक शॉट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते स्पार्किंग हुई। पर्याप्त ऑक्सीजन की उपस्थिति के कारण स्पार्किंग के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वार्मर के भीतर रखे तीनों बच्चे झुलस गए। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बिना देर किए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया और झुलसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सर्जिकल स्पेशलिस्ट को मौके पर बुलाया।

End of Feed