Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 6 अन्य घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर रविवार को मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। जूनवानी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री की कार को टक्कर मारने के बाद फॉलो वाहन को भी चपेट में ले लिया। हादसे में चार पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Kedar Kashyap: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-कोंडागांव सीमा के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जूनवानी के नजदीक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह मंत्री के काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से जा टकराई।

Kedar Kashyap

विष्णु देव साय सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं केदार कश्यप (फाइल फोटो)

फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा

हादसे में फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के वक्त मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो अचानक मंत्री की कार से भिड़ गई। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो पीछे चल रहे फॉलो वाहन से टकरा गई। अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

End of Feed