Chhattisgarh News: बस्तर की नई दौड़: बेटियां लड़कों से आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी

Chhattisgarh News: बस्तर के कोयलीबेड़ा में पुलिस के ‘मिशन रक्षक’ के तहत 18 पंचायतों के 360 युवा निःशुल्क पुलिस व सैन्य भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Chhattisgarh News: सुबह का कोयलीबेड़ा का खेल मैदान। कहीं 100 मीटर की दौड़ के लिए युवा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, कहीं 1500 मीटर की तैयारी चल रही है। कोई गोला फेंकने का अभ्यास कर रहा है तो कोई लंबी और ऊंची कूद की तकनीक सीख रहा है। लेकिन इस मैदान की सबसे अलग तस्वीर उन बेटियों की है, जो लड़कों से करीब दोगुनी संख्या में भर्ती की तैयारी के लिए पहुंच रही हैं।

Chhattisgarh News.

बस्तर की नई दौड़: बेटियां लड़कों से आगे, लक्ष्य पुलिस की वर्दी

बस्तर के अंदरूनी क्षेत्र कोयलीबेड़ा में यह केवल एक प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि युवाओं की बदलती आकांक्षाओं की तस्वीर है। 18 पंचायतों के 360 युवक-युवतियों ने अब तक इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है।

End of Feed