छत्तीसगढ़ में बस्तर 2.0 की शुरुआत; मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, सौंपा विकास का ब्लूप्रिंट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने नक्सलवाद समाप्त होने के बाद क्षेत्र में स्थापित शांति के लिए आभार व्यक्त किया और विकास के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा।

CM Vishnu Deo Sai Meets PM Modi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र के व्यापक विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में स्थापित शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया, जिसमें कई प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Meets PM Modi

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

पूरे राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर और पूरे राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है और शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़े बदलाव की योजना है। नई एजुकेशन सिटी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे हैं। इंद्रावती नदी पर बैराज, रेल लाइन और एयरपोर्ट विस्तार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। बस्तर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने ‘सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर और एंगेज’ रणनीति प्रस्तुत की। इसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे कार्य 2027 तक पूरे करने के साथ 228 नई सड़कें और 267 पुल बनाए जाने का प्रस्ताव है। केंद्र से 61 नई परियोजनाओं के लिए विशेष सहायता की भी मांग की गई है।

End of Feed