दो लड़कियों ने शादी की तो दुश्मन बन गया जमाना; प्रेम, परंपरा और परिवार के बीच अखाड़ा बना थाना

इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश 'ग़ालिब' कि लगाए न लगे और बुझाए न बने। मशहूर शायर गालिब का यह शेर सदियों पहले लिखा गया था, लेकिन आज भी जमाना प्रेम को जोर जबरदस्ती खत्म करना चाहता है। मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में दो लड़कियों के प्रेम के कारण थाने में हंगामा हो गया।

प्रेम दो दिलों के बीच का संबंध है, जिस पर जमाने का जोर नहीं चलता। लेकिन जमाना है कि प्रेम को अपने अलग चश्मे से देखता है और अपने ही ढर्रे पर चलाना चाहता है। फिर भी प्रेम अपने लिए रास्ता ढूंढ ही लेता है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल थाना क्षेत्र से अजब प्रेम की एक कहानी सामने आई है, जिसने परंपराओं, परिजनों और पुलिस को असमंजस में डाल दिया है।

Chhattarpur girls Marriage

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो युवतियों के प्रेम प्रसंग से थाने में हंगामा

मामला दो युवतियों के प्रेम का है। यह दोनों युवतियां पिछले पांच सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थीं और आखिरकार उन्होंने अपने प्यार को सादी के बंधन में बांधने का फैसला भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक बजरंग नगर निवासी 23 साल की अंजली रैकवार और दुर्गा कॉलोनी निवासी 21 वर्ष की मोहिनी कुशवाहा को एक-दूसरे से प्रेम है। दोनों पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में हैं।

End of Feed