इंतजार खत्म! खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने पत्नी संग की पूजा; गूंजे बाबा केदार के जयकारे

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर सीएम धामी मौजूद रहे। हजारों श्रद्धालु धाम के कपाट खुलने से पहले ही पहुंच गए।

Kedarnath Dham Yatra: बाबा केदारनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है। आज केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जिसके साथ ही द्वार मंदिर में भगवान शिव और 'बाबा केदार' के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्य और यहां की जनता की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। समारोह से पहले मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों के साथ भव्यता से सजाया गया है। 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। जिसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 (Char Dham 2026) की पूरी तरह से शुरुआत हो जाएगी। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के गेट खुलने के साथ ही 19 अप्रैल को हो चुकी है।

kedarnath - PTI

केदारनाथ धाम के कपाट आज खुलेंगे

केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड

केदारनाथ धाम में अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। इसके बावजूद हजारों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं से बाबा केदार और भगवान बद्रीनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन सिस्टम लागू किया गया है। एक तय SOP के तहत व्यवस्था की जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आसान और सुगम दर्शन मिल सके।

End of Feed