चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: UP से 3 संदिग्ध हिरासत में, UPI पेमेंट ने खोला कातिलों का राज; तीनों 13 दिन की पुलिस रिमांड पर

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने यूपी से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बाली टोल प्लाजा पर किए गए एक UPI भुगतान ने पुलिस को कातिलों तक पहुंचाने में मदद की।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बंगाल पुलिस की एक विशेष टीम (SIT) ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड में शामिल तीनो अपराधियों को बंगाल में अदालत में पेश किया जहां जहां उन्हें 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

chandrakant rath

6 मई को चंद्रकांत रथ की हुई थी हत्या

साजिश का पर्दाफाश होने की उम्मीद

इन तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है, जिससे इस हत्याकांड की पूरी साजिश का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। इसमें एक संदिग्ध का नाम राज सिंह है, जो बलिया का निवासी बताया जा रहा है, ये बक्सर में रह रहा था। वारदात के बाद वह अयोध्या में छुपा हुआ था। कोलकाता पुलिस और अयोध्या पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में राज सिंह को पकड़ा गया और बाद में उसे कोलकाता ले जाया गया। राज के अलावा आरोपी मयंक मिश्रा और विक्की मौर्या को भी पुलिस बारासात कोर्ट लेकर पहुंची थी।

End of Feed