'सभी गुंडों का सफाया कर देंगे, बस सरकार संभालने दीजिए', PA की हत्या पर अधिकारी की चेतावनी

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारी उबाल आ गया है। भाजपा ने इसे सुनियोजित हमला बताया है, वहीं कांग्रेस ने भी घटना की निंदा करते हुए जांची की मांग की है।

Suvendu Adhikari PA Murder: उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। इस वारदात ने राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनाव के बाद हो रही हिंसा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को कोल्ड-ब्लडेड मर्डर बताया है। बीजेपी ने इसे वारदात को “टारगेटेड असैसिनेशन” करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Suvendu Adhikari West Bengal

सुवेंदु अधिकारी (File Photo)

15 साल के महाजंगलराज का नतीजा - सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर दावा किया कि यह एक सोची-समझी हत्या है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी की और फिर पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने कहा कि यह बेहद निर्मम हत्या है, जिस तरह से हमला किया गया, उससे साफ लगता है कि हमलावरों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे “15 साल के महा-जंगलराज” का नतीजा" बताया। और कहा कि "BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी"

End of Feed