साइबर फ्रॉड करने वाली दिल्ली की 3 महिलाएं गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड के बहाने बनाती थी शिकार

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने एक सुनियोजित साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में सक्रिय नेटवर्क का खुलासा किया है। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली तीन महिलाओं की गिरफ्तारी से इस संगठित अपराध का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के लगातार चल रहे विशेष अभियानों की एक अहम सफलता मानी जा रही है।

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली में चल रहे एक संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन महिलाओं प्रतिमा शर्मा, रोशनी और जूही सेठी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ के सेक्टर 45 के एक निवासी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर संख्या 150 के तहत की गई, जिसमें पीड़ित से अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बनकर ₹1,73,463 की ठगी की गई थी।

साइबर फ्रॉड करने वाली दिल्ली की 3 महिलाएं गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड के बहाने बनाती थी शिकार

एसपी साइबर क्राइम गीतांजलि खंडेलवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने दिल्ली के तिलक नगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए, जिनमें 28 मोबाइल फोन, 82 सिम कार्ड, 55 एटीएम कार्ड, 27 लैंडलाइन फोन और कई वायरलेस ट्रांसमीटर शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी महिलाएं बैंक अधिकारियों के रूप में फर्जी पहचान बनाकर लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देती थीं और उनके फोन पर 'गूगल फॉर्म' के नाम से एक घातक लिंक भेजकर फोन का एक्सेस प्राप्त कर लेती थीं।

End of Feed