Prakash Singh Badal के साथ एक युग का अंतः क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़े, सरपंच बने और फिर ऐसा रहा सियासी सफर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2023, 11:44 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बादल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बादल ने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुत योगदान दिया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें करीब एक हफ्ते पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में असुविधा की शिकायत के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Prakash Singh Badal, SAD, Punjab

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिअद के प्रकाश सिंह बादल। (फाइल)

अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “रात करीब आठ बजे बादल का निधन हो गया।” अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान, बादल पांच बार (1970-71, 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-17 में) राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहे।

End of Feed