चण्डीगढ़

दिल्ली कूच के लिए किसान भरेंगे हुंकार, शंभू बॉर्डर पर फिर लगेगा जमावड़ा; इन मार्ग पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

14 नवंबर को पंजाब के कुछ संगठनों की ओर से दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। सुरक्षा की मद्देनजर कुछ जगहों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से अंबाला तक आने में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं है। हालांकि, अंबाला से आगे पटियाला जाने पर, शंभू बॉर्डर को शुक्रवार को बंद किया जाएगा।

Image

किसान मार्च को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर एक बार फिर किसानों को जमावड़ा लगने जा रहा है। 14 नवंबर को विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान और अन्य संगठन दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। जिन मार्गों से किसान आगे बढ़ेंगे, उसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लिहाजा, सुबह दफ्तर या किसी अन्य काम से बाहर निकलने से पहले रूट मैप चेक कर लीजिए।

दरअसल, पंजाब-हरियाणा की सीमा पर पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान पहुंचेंगे। साल 2025 के फरवरी महीने में किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने किसानों के मोर्चे को शंभू बॉर्डर से हटाकर हाईवे को एक साल बाद खोला गया था। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के अस्थायी टैंटों को उखाड़ फेंका था। ऐसे में एक बार फिर से किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच कर दिल्ली के लिए कूच करेंगे, जिसको लेकर पुलिस सतर्क है।

14 नवंबर को पंजाब के कुछ संगठनों की ओर से दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। सुरक्षा की मद्देनजर कुछ जगहों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से अंबाला तक आने में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं है। हालांकि, अंबाला से आगे पटियाला जाने पर, शंभू बॉर्डर को शुक्रवार को बंद किया जाएगा। लिहाजा वाहन चालकों से अपील की गई है कि आप या तो शाहबाद से साहा होते हुए पंचकुला, चंडीगढ़ का रास्ता ले सकते हैं। इसके अलावा आप अंबाला से लालड़ू या जीरकपुर होते हुए राजपुरा जा सकते हैं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस सहायता के लिए हरियाणा पुलिस को 112 पर कॉल कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर शंभू बैरियर तक मार्च निकाला जाएगा, जहां से फिर दिल्ली कूच करेंगे। अमर उजाला के हवाले से किसान नेता रणजीत सिंह सवायजपुर ने बताया कि जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा। इसी के वास्ते पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि वाहन चालकों को मार्च के दौरान किसी प्रकार के आवागमन में दिक्कतें न हों।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article