Valentine Week 2023: पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं वैलेंटाइन डेट पर, चंडीगढ़ के ये रेस्टोरेंट रहेंगे बेस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 08:01 PM IST

Valentine Week 2023: चंडीगढ़ को देश के सबसे खूबबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां की नाईट लाइफ, शानदार रेस्टोरेंट, डिस्को और बार युवाओं को अपनी तरफ खींचती हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट करने का प्‍लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ के इन शानदार रेस्‍टोरेंट में आ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के रेस्‍टोरेंट और नाइट लाइफ बहुत फेमस
  • वर्जिन कोर्टयार्ड देसी अंदाज वाला रोमांटिक रेस्टोरेंट
  • गार्लिक एंड ग्रीन्‍स शानदार वेजिटेरियन रेस्टोरेंट

Valentine Week 2023: चंडीगढ़ की गिनती देश के सबसे खूबबसूरत शहरों में होता है। यह शहर जितना अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही अपने लजीज फूड्स के लिए भी मशहूर है। चंडीगढ़ अपनी नाईट लाइफ, शानदार रेस्टोरेंट, डिस्को और बार के लिए फेमस है। चंडीगढ़ के फूड्स और नाईट लाइफ को एन्‍जॉय करने के लिए दूसरे राज्‍यों के युवा भी इस शहर में आने को उतावले रहते हैं। शानदार यहां के रेस्टोरेंट माने जाते हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट करने का प्‍लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। यहां पर कई ऐसे रेस्‍टोरेंट मौजूद हैं जहां पर अपने पार्टनर के साथ यादगार डिनर का मजा ले सकते हैं।

Chandigarh Valentine Week 2023

चंडीगढ़ में कई शानदार रेस्‍टोरेंट

Virgin Courtyard

मध्य मार्ग स्थित यह देसी अंदाज वाला एक बेहद रोमांटिक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का इटालियन फूड लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां की मध्‍यम रोशनी में आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ उससे प्‍यार भरी बातें करने के अजावा इटालियन फूड का मजा ले सकते हैं। यहां का शानदार इंटीरियर और लजीज फूड आपको हमेशा याद रहेगा।

End of Feed