Chandigarh: चंडीगढ़ के लोगों को नए साल का तोहफा, अब पीजीआई में 24 घंटे खुला रहेगा सर्जिकल स्टोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:54 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नए साल से यहां का मुख्य सर्जिकल स्टोर 24 घंटे खुला रहेगा। इस संबंध में पीजीआई प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद मरीजों से लेकर यहां के कर्मचारियों को भी बाहर से महंगे दाम में सर्जिकल आइटम नहीं खरीदने पड़ेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों की कमी के कारण शाम 5 बजे बंद हो जाता था स्‍टोर
  • शाम 5 से सुबह 9 बजे तक महंगे दाम में बाजार से करनी पड़ती खरीदारी
  • नए साल से अवकाश का दिन छोड़ रोजाना 24 घंटे खुला रहेगा स्‍टोर

Chandigarh News: चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पीजीआई प्रशासन ने नए साल से मुख्य सर्जिकल स्टोर को 24 घंटे खोलने का फैसला लिया है। यह आदेश सोमवार यानी 2 जनवरी से लागू हो जाएगा। इसके लिए अब स्टोर कीपरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को यह सुविधा मिल सके। बता दें कि अभी तक स्टाफ की कमी के कारण मुख्य सर्जिकल स्टोर को शाम पांच बजे बंद कर दिया जाता है, जिसके कारण इमरजेंसी और ट्रामा में आने वाले मरीजों को शाम के बाद सर्जिकल आइटम को बाहर से कई गुना ज्‍यादा दाम पर खरीदना पड़ता है। सर्जिकल स्टोर 24 घंटे खुला रहने पर अब यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

_chandigarh pgi

पीजीआई का मुख्य सर्जिकल स्टोर अब 24 घंटे ओपन

बता दें कि पीजीआई में शाम पांच बजे मुख्य सर्जिकल स्टोर बंद होने से यहां इलाज के लिए आने वाले और आयुष्मान भारत के अनगिनत लाभार्थियों और पीजीआई के लगभग 10 हजार कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शाम पांच बजे के बाद सभी लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर बाजार से चार से पांच गुना ज्‍यादा कीमत में सर्जिकल आइटम खरीदने पड़ते थे। सबसे ज्‍यादा परेशानी आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को हो रही थी। आयुष्‍मान के तहत मिलने वाला आर्थिक लाभ इन इन महंगे सर्जिकल आइटम को खरीदने में ही खत्‍म हो जाता था। इसके अलावा इमरजेंसी और ट्रोमा में भर्ती मरीजों को भी महंगे दामों पर बाहर से सर्जिकल आइटम खरीदना पड़ता था।

End of Feed