Punjab Stubble Burning: पंजाब में 1360 जगहों पर जलाई गई पराली, 4 दिनों में तेजी से बढ़े आंकड़े

पंजाब में बीते चार दिनों में पराली जलाने के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को 1360 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। पराली जलाने से पंजाब की हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। शनिवार को सात शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा।

Punjab Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को राज्य में पराली जलाने के 1360 मामले दर्ज किए गए। 3 नवंबर और 4 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने की घटना सैटेलाइट तस्वीरों में भी देखने को मिली है। पिछले चार दिनों में राज्य में 6500 मामले पराली जलाने के संबंध में आ चुके है। पंजाब में अभी तक कुल 14173 पराली जलाई जा चुकी हैं।

Stubble burning Punjab

पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी (फोटो साभार - ट्विटर)

4 दिन में तेजी से बढ़े आंकड़े

पंजाब में 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक पराली जलाने के कुल 7673 मामले थे। लेकिन बीते चार दिनों में इन आंकड़ों में तेजी से इजाफा हुआ है। अब ये आंकड़े बढ़कर 14000 के करीब पहुंच गए हैं। 1 नवंबर को पंजाब में 1921 पराली जलाने के मामले सामने आए। 2 नवंबर को 1668 जगह पराली जलाई गई। वहीं 3 नवंबर को 1551 और 4 नवंबर को 1360 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं।

End of Feed