अमृतसर में साफ-सफाई में लापरवाही पर एक्शन, निगम आयुक्त को नोटिस जारी; 24 घंटे में मांगा जवाब

अमृतसर में साफ-सफाई में लापरवाही को लेकर पंजाब सरकार ने नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब 24 घंटे में मांगा गया है। इस शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मीडिया और नागरिकों से लगातर शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है।

Amritsar Municipal Commissioner Notice: अमृतसर की सड़कों और मोहल्लों में बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब सरकार ने सोमवार को अमृतसर नगर निगम आयुक्त को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। शहर में गदंगी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद निगम प्रशासन को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि सफाई व्यवस्था में इस तरह की चूक क्यों हुई, जिसका नगर आयुक्त को तय समयसीमा में जवाब देना होगा।

Garbage

सांकेतिक फोटो

नगर आयुक्त को 24 घंटे में देना होगा जवाब

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ महीनों में अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ‘‘काफी लापरवाही’’ दिखाई, जिसके कारण यह कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी को 24 घंटे के भीतर विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed